जल्द AI से अपग्रेड होगी पंजाब पुलिस,मान सरकार गूगल से मिलाएगी हाथ

पंजाब पुलिस को हाईटेक करने के लिए भगवंत मान सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जी हां...मान सरकार पुलिसिंग में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक ला रही है। सीएम मान ने बताया कि वह गूगल जैसी कंपनियों के संपर्क में हैं।

सीएम मान ने बताया कि पुलिस को आधुनिक तर्ज पर अपडेट करने के लिए जल्द ही बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के साथ हाथ मिलाएगा। यह बात जालंधर सीएम भगवंत मान ने पीएसी ग्राउंड में पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड़ के दौरान कही।

Bhagwant Mann

दरअसल, सीएम मान शुक्रवार 22 सितंबर को पुलिस कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान अपनी ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2999 सिपाहियों ने सीएम मान को सलामी दी।

सीएम भगवंत मान ने ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2999 सिपाहियों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। साथ ही, कहा कि यह पासिंग आउट परेड नहीं, एक उम्मीद की परेड है।

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि AI की यह पहल राज्य में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य पंजाब को एआई के उपयोग में अग्रणी बनाना है, जिससे राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीमावर्ती राज्य होने के कारण राज्य की विरोधी कई ताकतें राज्य की कड़ी मेहनत से अर्जित शांति को भंग करने के लिए नापाक साजिशें रच रही हैं, लेकिन पंजाब पुलिस ने हमेशा ऐसे प्रयासों को विफल कर दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर काबू पाने के लिए यह जरूरी है कि पुलिस बल को जांच, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नत आवश्यकताओं के अनुसार अपडेट किया जाए।

भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि पंजाब पुलिस पूरी पेशेवर प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने की गौरवशाली विरासत को बरकरार रखेगी। पंजाब राज्य पुलिस को आधुनिक तर्ज पर अपडेट करने के लिए जल्द ही बहुराष्ट्रीय कंपनी गूगल के साथ हाथ मिलाएगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक व्यापक खाका पहले ही तैयार किया जा चुका है और जल्द ही औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किये जायेंगे। सीएम मान ने कहा कि इससे राज्य में किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित चुनौती से निपटने के लिए पंजाब पुलिस की दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर को रोकने और राज्य की सड़कों पर यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा बल लॉन्च किया है। अपनी तरह का पहला विशेष बल पंजाब में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में खो जाने वाली कई बहुमूल्य जिंदगियों को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बल को रैश ड्राइविंग को रोकने, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अन्य कार्य सौंपे जाएंगे, इससे पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस पर बोझ कम हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+