लाइसेंसी हथियारों पर मान सरकार का बड़ा फैसला, अगले 3 महीनों के भीतर होगी समीक्षा, नए आर्म्स पर रोक

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हथियारों के नए लाइसेंस पर रोक लगा दी है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि जब तक डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो तब तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। अब तक जारी हथियार लाइसेंसों की अगले 3 महीनों के भीतर समीक्षा की जाएगी। वहीं हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

bhagwant mann

दरअसल, पंजाब में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बीच भगवंत मान सरकार ने हथियारों के लाइसेंस जारी करने की समीक्षा करने का निर्णय लिया है। जिला उपायुक्तों के व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट होने तक कोई नया लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा।

हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक रहेगी। जीवन के लिए खतरा पैदा करने वाली हर्ष फायरिंग दंडनीय होगी। पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देख राज्य सरकार की ओर से हथियारों के लाइसेंस का रिव्यू करवाने का फैसला लिया है।

राज्य में कितने लोगों के पास हथियारों के लाइसेंस है। लाइसेंस किस आधार पर दिए गए। क्या जिसने लाइसेंस लिया उसे किसी तरह की काेई खतरा था या नहीं, लाइसेंस किस आधार पर दिया गया। इन सभी बातों का रिव्यू किया जाएगा।

बता दें, शिव सेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के लिए लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी लाइसेंसी हथियारों के इस्तेमाल की होने के मामले सामने आए जिसके बाद अब सरकार ने यह निर्णय लिया है। यह रिव्यू तीन माह में पूरा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+