पंजाब सरकार ने 3 जिलों में बड़े स्तर पर स्वास्थ्य विभाग में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के किए ट्रांसफर
पंजाब सरकार ने 3 जिलों में बड़े स्तर पर सेहत विभाग में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के ट्रांसफर किए हैं। सरकार ने अधिकारियों को जल्द नई पोस्टिंग जॉइन करने के लिए कहा है। सेहत विभाग ने पूर्व में जारी हुए कई ट्रांसफर ऑर्डर को भी रद कर दिया है।
नए आदेशों के अनुसार, डॉ. मदन मोहन को CHC रमदास से सिविल अस्पताल अमृतसर ट्रांसफर कर दिया गया है। जबकि सिविल अस्पताल के SMO डॉ. राजू चौहान को PHC सुतराणा भेज दिया गया है। डॉ. अनीता को SDS बाबा बकाला साहिब से खडूर साहिब और डॉ. नीरज भाटिया को खडूर साहिब से बाबा बकाला ट्रांसफर किया गया है।

डॉ. ज्योति बनी सहायक सिविल सर्जन
इसी तरह जालंधर में भी बड़े स्तर पर ट्रांसफर की गई हैं। जालंधर में सेंट्रल एंड चाइल्ड अस्पताल सिविल अस्पताल से डॉ. ज्योति फोकेला को सहायक सिविल सर्जन जालंधर लगा दिया गया है। वहीं डॉ. वरिंदर थिंद को उनकी जगह सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
डॉ. अनु दोगला को सीएचसी थड़ा गांव जालंधर से आई मोबाइल यूनिट सिविल अस्पताल जालंधर नियुक्त किया गया है। वहीं उनकी जगह डॉ. अमिता लूना को भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications