पंजाब सरकार ने खेतीबाड़ी को लेकर उठाया बड़ा कदम, किसानों में खुशी
पंजाब सरकार ने खेतीबाड़ी को लेकर बड़ा कदम उठाया है। किसानों में खुशी की लहर है।
पंजाब की भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रदेश में जमीन के निचले पानी का प्रयोग घटाने के मकसद के साथ खालों की सफाई के साथ-साथ बंद पड़े खालों की निशानदेही का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव क्रिशन कुमार ने यह हिदायतें जारी की हैं कि अधिक से अधिक खेतों को नहरी पानी देने के लिए सूएं और खालों की सफाई करवाई जाए और जो खाले दशकों से लोगों ने कब्जाए हुए हैं, उनकी निशानदेही करके वह खाले तैयार किए जाएं। दशकों बाद खालों की सफाई और निशानदेही के काम को लेकर किसानों में बड़े स्तर पर खुशी की लहर है।

सिंचाई विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन खालों की निशानदेही की जरुरत है, वहां पटवारी को साथ ले जा कर निशानदेही की जा रही है। विभाग के अधिकारी लोगों को भाईचारे से मनाने के प्रयत्न कर रहे हैं कि वह आप खाले की दबी हुई जगह छोड़ दें। अगर कानूनी तौर पर यह कार्रवाई की गई तो फिर ऐसे लोगों को जितने वर्ष खाले की जुताई होगी, उसकी ठेके की रकम के हिसाब के पैसे ब्याज सहित देने होगे। इन सूत्रों ने बताया कि लोग खुद जगह छोड़ रहे हैं। आम तौर पर एक करम या दो करम के खालों की निशानदेही हो रही है। इसका मतलब है कि साढ़े पांच फीट या 11 फीट जगह निशानदेही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications