पंजाब सरकार घटाएगी आढ़तियों का कमीशन, किसानों को मिलेगा फायदा

पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को कहा कि किसानों के लाभ के लिए कपास पर ‘आढ़तियों' का कमीशन 2.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया जाएगा।धालीवाल ने कहा कि धान और गेहूं की तुलना में अनाज मंडियों में कपा

चंडीगढ़, 31 अगस्त: पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को कहा कि किसानों के लाभ के लिए कपास पर 'आढ़तियों' का कमीशन 2.5 प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत किया जाएगा।
धालीवाल ने कहा कि धान और गेहूं की तुलना में अनाज मंडियों में कपास के मामले में ऐसा कोई खर्च नहीं है। धान और गेहूं की फसलों पर सफाई, भरने, तौलने और परिवहन पर खर्च होता है।

cotton

उन्होंने कहा कि सरकार कपास किसानों के हित में पहले ही कपास पर बाजार शुल्क दो प्रतिशत से घटाकर 0.5 प्रतिशत कर चुकी है।

इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, धालीवाल ने मंगलवार को पंजाब कॉटन फैक्ट्रीज एंड गिनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य में कपास के कई कारखाने बंद होने के कगार पर हैं या कुछ नुकसान के कारण बंद भी हो गए हैं।

उन्होंने मंत्री से राज्य में कपास की फसल को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ कदम उठाने का भी आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+