Punjab: कोरोना संक्रमण को लेकर पंजाब सरकार ने कसी कमर, कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

पंजाब में कोरोना संक्रमण को लेकर प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने एक अहम बैठक की। जिसमें महामारी को लेकर भविष्य में होने वाले प्रकोप की तैयारियों पर समीक्षा की गई।

Corona in Maharashtra and Delhi

Punjab News: पंजाब में एक बार फिर से कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढ़ाने और रोकथाम के उपायों को बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। पंजाब में फरवरी से कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और 1 मार्च से 4 अप्रैल के बीच औसत प्रतिदिन 20 मामलों के साथ इनकी संख्या 771 तक पहुंच गई है। राज्य में लगभग 45,000 की परीक्षण क्षमता के मुकाबले दैनिक आधार पर केवल लगभग 2,000 परीक्षण किए जा रहे हैं।

उपायुक्तों और सिविल सर्जनों के साथ हुई समीक्षा बैठक में प्रमुख स्वास्थ्य सचिव ने उन्हें प्रत्येक जिले के परीक्षण की निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि दैनिक आधार पर पर्याप्त परीक्षण किए जाएं। अधिकारियों को यह भी सलाह दी गई कि वे कोविड की तैयारियों की निगरानी के लिए फील्ड का दौरा करें और जहां आवश्यक हो वहां सुधारात्मक कार्रवाई करें। चूंकि अस्पताल में भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या बढ़ सकती है, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने राज्य में सभी चालू पीएसए संयंत्रों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और प्रत्येक स्तर -3 बिस्तर पर ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड से संबंधित किसी भी तरह की स्थिति को प्रभावशाली ढंग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य सरकार अस्पतालों में जरूरी बेडों की क्षमता और वेंटिलेटर के साथ-साथ सभी उचित प्रबंधों के साथ पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा वायरस के और फैलाव के साथ निपटने के लिए हमारे पास पीपीई किट, मास्क और टेस्टिंग किट्स भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के पास जरूरी डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी ऑक्सीजन प्लांट और इमरजेंसी व्यवस्था पूरी तरह कार्यशील है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की हिदायतों अनुसार पंजाब स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10-11 अप्रैल को राज्य में कोविड संबंधी तैयारियों को यकीनी बनाने के लिए मॉक ड्रिल कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+