पंजाब: भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त मान सरकार, रिश्वत लेने वाला SHO गिरफ्तार
चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई मुहिम दौरान लगातार हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें मिल रही हैं। ऐसा की एक और मामला सामने आया है जहां विलिजेंस ने थाना कुलगढ़ी जिला फिरोजपुर में तैनात एस.एच.ओ. रुपिंदर पाल सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह निवासी गांव कासू बेग जिला फिरोजपुर ने भ्रष्टाचार विरुद्ध हेल्पलाइन पर एस.एच.ओ. के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त गांव के निवासी मेजर सिंह तथा उसके बेटे के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में दर्ज एक केस की जांच एस.एच.ओ. द्वारा की जा रही थी, इस मामले में मदद के लिए पुलिस केस दर्ज न करने के बदले में उसने 80,000 रुपए की मांग की और पहले भी 70,000 रुपए रिश्वत के रूप में ले चुका है।
इस मामले में सबूतों के आधार पर जांच करने के बाद आरोपी पुलिस मुलाजिम के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications