पंजाब: विद्यार्थियों को गणित अब नहीं लगेगा बोझ, इस विषय को रोचक बनाने के लिए मान सरकार ने उठाया बड़ा कदम

पंजाब की भगवंत मान सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए काफी मेहनत कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं।

इस बीच भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने पंजाब के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों में गणित के प्रति रोचकता और दिलचस्पी बढ़ाने के लिए नया फॉर्मूला लागू किया है।

विद्यार्थियों को गणित नहीं लगेगा बोझ, मान सरकार का बड़ा कदम

इस तरह गणित बनेगा रोचक

पंजाब सरकार ने गणित विषय को रोचकता बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत राज्य शिक्षा खोज और सप्लाई परिषद ने रेगुलर बेसिस पर गणित की प्रैक्टिस के लिए वीकली स्लाइड्स, वीकली वर्ड वॉल एक्टिविटी और मंथली प्रैक्टिस असाइनमेंट भेजने का फैसला किया गया है।

मैथ्य टीचर्स को मिलेगी ये जिम्मेदारी

इसके अनुसार छठी से 10वीं कक्षा के लिए हर सोमवार को वीकली स्लाइड, हर गुरुवार को वर्ड वॉल एक्टिविटी करवाई जाएगी। वहीं महीने के आखिरी दिन छठी से 12वीं कक्षा के लिए प्रैक्टिस असाइनमेंट भेजी जाएगी। साप्ताहिक भेजे जाने वाली स्लाइड पर दिए गए कंटेंट की जानकारी गणित पढ़ाने वाले अध्यापक हर सोमवार को प्रातः कालीन सभा में विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे।

गणित को रोचक बनाने के लिए ये है पूरी प्रक्रिया

इसके अलावा वर्ड वॉल एक्टिविटी हर गुरुवार को शेयर की जाएगी, यह एक क्विज के रूप में होगी इसमें कक्षावार छठी से 10वीं का लिंक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर किया जाएगा। महीने के आखिरी दिन उस महीने में करवाए गए अध्याय की प्रैक्टिस के लिए कक्षावार छठी से 12वीं के लिए एक मंथली असाइनमेंट भेजी जाएगी। इस असाइनमेंट के प्रश्न अध्यापक विद्यार्थियों की नोटबुक्स पर हल करवाएंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, 25 प्रतिशत गांव बने ओडीएफ प्लस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+