पंजाब सरकार की पहल,पराली ना जलाने वाले किसानों को सम्मानित किया
चंडीगढ़: पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। किसान आए दिन पराली जला रहे हैं जिससे आबोहवा दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। सरकार भी किसानों को पराली ना जलाने के लिए कह रही है। इस बीच अब पंजाब सरकार ने जागरुकता के लिए एक नया तरीका ढूंढा है। दरअसल आज पंजाब सरकार की तरफ से उन किसानों को सम्मानित किया गया जिन्होंने लंबे समय से पराली नहीं जलाई है।

मोहाली में फार्मर कमीशन के ऑफिस बुलाकर इन किसानों को कैबिनेट मंत्री मीत हेयर और विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की तरफ से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रेस से बातचीत करते हुए मीत हेयर ने कहा कि किसानों को प्यार से समझाया जा सकता है धक्केशाही से नहीं, पराली ना जलाने को लेकर उन्हें जागरुक किया जा रहा है।
वहीं संधवां ने कहा कि पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से उन किसान को सम्मानित किया गया है जो लंबे से समय से बची हुई गेहूं और धान की आग नहीं लगा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications