मुख्तार अंसारी का खर्च नहीं देगी मान सरकार, कोर्ट में लड़ेगी केस
पंजाब की मान सरकार ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का कोर्ट खर्च नहीं देगी का फैसला किया है। इसके लिए सरकार कोर्ट में केस लड़ेगी।

पंजाब सरकार ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर आए 55 लाख रुपए का खर्च नहीं देने का फैसला किया है। CM भगवंत मान ने कहा कि वह इस मामले को अदालत में लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार के नेताओं ने अंसारी से दोस्ती निभाई, लेकिन वह आमजन के टैक्स का पैसा अंसारी पर खर्च नहीं करेंगे।
CM भगवंत मान सोमवार को चंडीगढ़ म्यूनिसिपल भवन में पंजाब के विभिन्न सरकारी विभागों में नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के वकील की 55 लाख रुपए फीस नहीं देने की बात कही।
अंसारी को पंजाब में रखने का कोई मतलब नहीं बनता था, लेकिन पुरानी सरकार के नेताओं ने उससे अपनी दोस्ती निभाई और उस पर 55 लाख रुपए का खर्च आ गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के लोगों के टैक्स का पैसे अंसारी पर किसी कीमत पर खर्च नहीं किया जाएगा।
वकील की एक पेशी का 11 लाख खर्च
गौरतलब है कि CM भगवंत मान हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर एवं नेता मुख्तार अंसारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने को पूर्व कांग्रेस सरकार द्वारा नियुक्त वकील को 55 लाख रुपए फीस देने से इनकार कर चुके हैं। उस समय एक तारीख पर 11 लाख फीस देना तय हुआ था। ऐसे में वकील द्वारा 5 बार की पेशी का 55 लाख रुपए बकाया का बिल पंजाब सरकार काे भेजा गया था।
CM बोले- खर्चे वाली फाइल वापस भेजी
CM भगवंत मान ने कहा, 'UP के अपराधी को रोपड़ जेल में VIP सुविधाएं देकर रखा गया। 48 बार वारंट जारी होने के बावजूद पेश नहीं किया। महंगे वकील किए गए, जिसका खर्चा 55 लाख आया। कहा कि उन्होंने लोगों के टैक्स से खर्चे वाली फाइल वापस मोड़ दी है। जिन मंत्रियों के आदेश पर यह फैसला हुआ, इसका खर्चा उनसे वसूलने बारे विचार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications