बाढ़ से खराब हुई फसलों का मुआवजा सीधे बैंक में डालने का पंजाब सरकार ने दिया आदेश

पंजाब सरकार की ओर से तरनतारन जिले में गत दिवस आई बाढ़ के कारण प्रभावित किसानों को फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा देने लिए 24 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि जारी की है।

यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से बैठक करते हुए प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश जारी किए हैं।

punjab government

अब तक करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को उनके खातों में ऑनलाइन भेज दी गई है। डीसी ने समूह एसडीएम असहित राजस्व अधिकारियों को आदेश दिए कि बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा राशि तेजी से वितरित की जाए।

जिले में करीब 36 हजार से अधिक एकड़ रकबा नुकसान होने का अनुमान है। पंजाब सरकार की ओर से सब डिवीजन तरनतारन लिए 3 करोड़ 61 लाख 96 हजार 400 रुपये, सब डिवीजन पट्टी लिए 13 करोड़ 2 लाख 6 हजार 400 रुपये और सब डिवीजन खडूर साहिब लिए 8 करोड़ 16 लाख रुपये की मुआवजा राशि जारी की है।

उक्त मुआवजा राशि प्रभावित किसानों को उनके बैंक खातों के माध्यम से मुहैया करवाई जाएगी। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण जिन लोगों के मकानों का नुकसान हुआ, उन केसों के 45 लाभपात्रियों को भी बनता मुआवजा राशि वितरित की गई है। दस पशु शेडों के लाभपात्रियों को भी बनता मुआवजा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+