पंजाब सरकार का बड़ा कदम, किसानों को सब्सिडी पर मशीनें खरीदने की बढ़ाई अवधि
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में पराली के रख-रखाव के लिए किसानों की मदद के लिए कई बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी के तहत पंजाब सरकार फैसला लिया है कि पराली के रख-रखाव और गेहूं की सीधी बुवाई के लिए सब्सिडी पर मशीने खरीदने के लिए किसानों को जारी की गई मंजूरी की अवधि 20 नवंबर तक बढ़ा दी है।

जारी बयान में खेतीबाड़ी किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि जिन मशीनों की मंजूरी की अवधि 7 नवंबर, 2022 को समाप्त हो रही है। उनकी अवधि 20 नवंबर, 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कृषि मंत्री ने कहा कि अब से जारी होने वाले बेलर रेक की जारी की जाने वाली स्वीकृति अवधि 21 दिन की होगी।
कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरकार ने यह फैसला किसानों को पराली के रख-रखाव और गेहूं की सीधी बुवाई के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद देने के मकसद से लिया है। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की है कि सरकार की इन स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठाकर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाएं।












Click it and Unblock the Notifications