पंजाब: सरकार ने की IPS अधिकारियों की पदोन्नति, ये 4 IPS बनाए DIG, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा पुलिस के 4 आई.पी.एस. अधिकारियों को खुशखबरी दी गई। सरकार ने 4 आई.पी.एस. अधिकारियों को डी.आई.जी. बना दिया है। पंजाब सरकार के आदेश की प्रति के अनुसार, 2007 से 2008 के अलॉटमेंट वाले 4 अधिकारियों की तरक्की हुई है।

उक्त अधिकारियों में गुरदयाल सिंह, मनदीप सिंह, नरिंदर भार्गव और रणजीत सिंह के नाम शामिल हैं। इन आदेशों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

punjab latest news in hindi, punjab latest news

इधर, पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

पंजाब में श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक कारोबारी से फिरौती मांगने वाले शख्स को धर दबोचा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.एस.पी. डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि मुक्तसर निवासी हंस राज पुत्र साधु राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति फोन कर उससे 7 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा है।
इसके बाद पुलिस ने सावधानी से कार्रवाई करते हुए आधुनिक तकनीक से जांच की तो इस मामले में एक व्यक्ति का पता चला। पुलिस के अनुसार यह फिरौती गांव रतन सिंह निवासी चक्क दुहे वाला ने किया। आरोपी रतन सिंह रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाता है और पहले वह साधु राम रोल मैनेजर के पद पर भी कार्यरत था। पुलिस ने इस संबंध में रतन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+