पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, पराली जलाने वाले किसानों पर नहीं होगी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। राज्य के कृषि मंत्री का कुलदीप सिंह धालीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई न करने का फैसला किया है।

Bhagwant Mann

बता दें कि इससे पहले पराली जलाने वाले किसानों पर पर्चे दर्ज होते रहे हैं, लेकिन इस बार किसानों को बड़ी राहत दे दी गई है। पंजाब सरकार द्वारा फैसला लिया गया है कि इस बार पराली जलाने वाले किसानों का किसी तरह का कोई चालान नहीं काटा जाएगा।

पंजाब सरकार किसानों की हर संभव मदद के लिए तैयार है, लेकिन पराली जलाने को लेकर किसानों पर किसी प्रकार की कोई सख्ती नहीं होगी। मालूम हो कि हाल ही में पंजाब सरकार ने सख्ती दिखाते हुए पराली जलाने पर जुर्माने के साथ किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में रेड एंट्री करने का निर्देश प्रशासन को दिया था। इससे किसान कई सुविधाओं से वंचित रह सकते थे, जिसमें कृषि विभाग की ओर से विभिन्न उपकरणों पर मिलने वाली सब्सिडी सहित जमीन पर लिए जाने वाला लोन शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+