पंजाब सरकार की नशे-ड्रग्‍स तस्‍करी से निपटने की विशेष मुहिम, 1 माह में 2205 तस्‍कर गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब में नशे एवं ड्रग्‍स तस्‍करी के विरुद्ध नई सरकार ने विशेष मुहिम शुरू कर ताबड़तोड़ कार्रवाई कराई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर चलते हुए पुलिस टीमों ने बीते एक महीने में 260 बड़े अपराधियों समेत 2205 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। राज्य में पुलिस ने 5 जुलाई 2022 से अब तक पुलिस द्वारा कुल 1730 एफआइआर दर्ज की गई हैं, जिनमें से 145 व्यापारिक मामलों से संबंधित हैं। यह जानकारी आज इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आइजीपी) हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में दी।

Punjab governments action against drug trafficking, 2205 smugglers arrested in 1 month

इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (आइजीपी) हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि, पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम को लगभग एक महीना पूरा हो गया है। इस दरम्‍यान पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्ज से 48.95 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने पिछले महीने के दौरान 99 भगौड़ों और एनडीपीएस मामलों में वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। उन्‍होंने कहा कि, नशे के खिलाफ मुहिम चलाए जाने के बाद अब तक 1730 एफआइआर दर्ज की गई हैं। 5 जुलाई से अब तक 30 किलो हेरोइन 75 किलो अफीम 69 किलो गांजा 185 क्विंटल भुक्की और 12.56 लाख गोलियां/कैपसूल/टीके/ शीशियां की बरामद की गई हैं।

Punjab governments action against drug trafficking, 2205 smugglers arrested in 1 month

नशीले पदार्थों की बरामदगी संबधी मासिक अपडेट्स देते हुए आईजीपी ने कहा कि पुलिस ने 30 किलोग्राम हेरोइन, 75 किलोग्राम अफीम, 69 किलोग्राम गांजा और 185 क्विंटल भुक्की बरामद की है। इसके इलावा राज्यभर में फार्मा ओपीओडज़ की 12. 56 लाख गोलियां/कैपसूल/टीके/शीशियां बरामद की गई हैं। पंजाब के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने साथ-साथ नशा प्रभावित इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पिछले सप्ताह पुलिस ने 329 एफआइआर दर्ज करते हुए 453 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके 8.4 किलो हेरोइन, 10 किलो अफीम, 2 किलो गांजा और 21 क्विंटल भुक्की बरामद करने के अलावा 10.46 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर सभी पुलिस जिलों की साप्ताहिक कारगुज़ारी की समीक्षा की जा रही है और नशा और ड्रग मनी की बरामदगी, केस दर्ज करने, नशों के तस्करों और भगौड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के आधार पर तीन चोटी के जिलों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन तीनों सर्वोच्च जिलों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा वर्दी में किसी भी काली भेड़ को बर्दाश्त न करने के लिए पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जाने के साथ, आइजीपी ने कहा कि गलत गतिविधियों में शामिल पाए जाने के पर एक डीएसपी समेत छह ऐसे पुलिस मुलाजिमों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+