पंजाब: मान सरकार ने बिजली चोरी रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, अब लगेंगे ऐसे स्मार्ट मीटर

जालंधर। बिजली चोरी रोकने के लिए पंजाब सरकार ने स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इस बार स्मार्ट मीटर लगाने की शुरूआत सरकारी कार्यालयों, सरकारी कर्मचारियों के घरों से की गई है। पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने यह कार्य हर हाल में इसी आने वाली 15 सितम्बर तक मुकम्मल करने की सख्त ताकीद की है और इसके बारे में बकायदा सरकारी पत्र जारी किए हैं।

Punjab: Bhagwant Man government a big step to stop electricity theft, now such smart meters will be installed

जानकारी के अनुसार इसके बाद व्यापारिक प्रतिष्ठानों और फिर घरेलू उपभोक्ताओं को भी स्मार्ट मीटर योजना ने शामिल किया जाएगा। 5 माह पूर्व भी केंद्र सरकार के निर्देशों पर बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटर लगाने के लिए कहा गया था। इन स्मार्ट बिजली मीटरों को प्री-पेड बिजली मीटरों के रूप में चलाया जाना था परन्तु पंजाब के किसानों ने इसका विरोध कर आंदोलन करने के चेतावनी दी थी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने वाले कर्मचारियों का विरोध करने का भी ऐलान किया गया था।

गौरतलब है कि साधारण बिजली मीटर की कीमत 1500 रुपए तक है जबकि स्मार्ट बिजली मीटर की कीमत 7 हजार रुपए तक थी। किसानों के विरोध के चलते पंजाब सरकार को स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का निर्णय वापस लेना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद 85 हजार स्मार्ट बिजली मीटर लगा दिए गए परन्तु उन्हें प्री-पेड बिजली मीटर में तबदील नहीं किया जा सका परन्तु तब केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा था कि अगर पंजाब में स्मार्ट बिजली मीटर नहीं लगाए गए तो केंद्र सरकार को बिजली सुधारों के लिए धन रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सत्ता में आने के बाद कहा था कि बिजली चोरी को हर हाल में रोका जाएगा। इसके चलते बिजली निगम की विभिन्न टीमों ने पंजाब में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी और बिजली चोरी के अनेक मामले पकड़े थे और कई करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला था। बिजली चोरी करने वालों में धार्मिक डेरे, पुलिस थाने, पुलिस कर्मचारियों के क्वार्टर्स इत्यादि शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+