पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल बोले- नई एक्साइज पॉलिसी की आड़ में पंजाब में हुआ 500 करोड़ का शराब घोटाला
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने मौजूदा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सुखबीर बादल का कहना है कि, पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी की आड़ में 500 करोड़ का शराब घोटाला हुआ है। बादल ने तहलका मचा देने वाला यह दावा चंडीगढ़ में किया। उन्होंने कहा कि, नई नीति के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने सिर्फ 2 होलसेलर बनाए। उनका कमीशन 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया। जिसके जरिए 500 करोड़ सीधे आम आदमी पार्टी कमाई कर रही है।

'दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी ही पंजाब में लागू की गई'
शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने यह भी कहा कि, दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी ही पंजाब में लागू की गई है। उन्होंने कहा कि, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, इस मामले पर हम अब गवर्नर से मिलेंगे। अकाली दल CBI और ED को भी इसकी शिकायत करेगा।'

आम आदमी पार्टी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई
500 करोड़ के शराब घोटाले के आरोप पर अभी आम आदमी पार्टी (AAP) की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, सुखबीर बादल ने कहा है कि, सरकार द्वारा करोड़ों डकारने के लिए, दिल्ली और पंजाब की एक्साइज पॉलिसी एक ही टीम ने बनाई। जब दिल्ली में इसकी शिकायत हुई तो सरकार ने उसे कैंसल कर दिया। पंजाब में भी इसकी जांच होनी चाहिए। सुखबीर बोले कि, आप सरकार ने शर्तें बदल दी। अपने लोगों को L1 देने के लिए पुराने बाहर निकाल दिए। इन्होंने शर्तें लगाई कि मैन्यूफक्चरर और रिटेलर L1 यानी होलसेलर का लाइसेंस नहीं ले सकता। इसके अलावा होलसेलर के लिए 3 साल में लगातार 30 करोड़ का टर्नओवर होना चाहिए। एक व्यक्ति एक ही L1 ले सकता है।

सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जानी चाहिए
पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम व शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल ने कहा कि, मुझे पता चला है कि पॉलिसी बनने से पहले हयात होटल चंडीगढ़ के 5वें फ्लोर के सुइट में मीटिंग हुई। प्लानिंग के बाद दिल्ली में 30 मई और 6 जून को मीटिंग हुई। इसमें कंपनियों के नाम भी सीधे नहीं बल्कि मैंगो और क्यूकुंबर के कोड वर्ड में रखे गए। उन्होंने कहा कि मीटिंग में शामिल लोगों की कॉल डिटेल्स और लोकेशन निकलवा लो। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जानी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications