पंजाब: शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सरकारी स्कूल का किया दौरा, खामियां मिलने पर कार्रवाई के दिए निर्देश
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मोहाली के गांव लांबिया स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल का दौरा किया। खामियां मिलने पर लगाई लताड़।

चंडीगढ़: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा आज अचानक मोहाली के गांव लांबिया स्थित सरकारी एलीमेंट्री स्कूल का दौरा किया गया। जहां यह पाया गया कि अफसरों की लापरवाही के कारण बच्चों को उनके सिलेबस की किताबे नहीं पहुंचाई गईं।
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन अफसरों की लापरवाही सामने आएगी उन पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। स्कूल की खस्ता हालत को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब उनके द्वारा स्कूल की अचनचेत चेकिंग की गई तो यह पाया गया कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे सड़कों पर खेल रहे थे। जिस कारण कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।
आगे उनके द्वारा यह कहा गया कि शिक्षा मंत्री व चेयरमैन पंजाब स्कूल सिख्या बोर्ड के दफ्तर के खुद ही कदमों की दूरी पर स्कूलों का यह हाल है तो पंजाब के अलग हिस्सों में शिक्षा क्या क्या हाल होगा।












Click it and Unblock the Notifications