पंजाब में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम मान का कदम, चेन्नई और हैदराबाद का दौरा शुरू
मुख्यमंत्री गत शाम चेन्नई पहुंचे, जहां वह 19 दिसम्बर को प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक गठजोड़ के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और प्रमुख कंपनियों के साथ मुलाकात की। इसी तरह वह 20 दिसम्बर को हैदराबाद में उद्योगपतिय

चंडीगढ़: राज्य में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चेन्नई और हैदराबाद का दौरा शुरू किया, जिससे राज्य में निवेश के लिए बड़े उद्योगपतियों को तैयार किया जा सके।
मुख्यमंत्री गत शाम चेन्नई पहुंचे, जहां वह 19 दिसम्बर को प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक गठजोड़ के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और प्रमुख कंपनियों के साथ मुलाकात की। इसी तरह वह 20 दिसम्बर को हैदराबाद में उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस 2 दिवसीय अहम दौरे से राज्य को बड़े निवेश, तकनीकी जानकारी और बड़ी कंपनियों से महारत हासिल करने संबंधी बड़ा लाभ होने की संभावना है। मुख्यमंत्री राज्य सरकार की तरफ से 23-24 फरवरी को एस.ए.एस. नगर, मोहाली में करवाए जा रहे निवेश सम्मेलन के लिए उद्योगपतियों को न्यौता देंगे।












Click it and Unblock the Notifications