पंजाब: सीएम मान ने SGPC और अकाली नेताओं की बैठक पर कसा तंज

पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और अकाली दल नेताओं के बीच चंडीगढ़ में हुई बैठक पर तंज कसा है। सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि एस.जी.पी.सी. के प्रधान साहिब कल होने वाली बैठक के लिए चंडीगढ़ स्थित अकाली दल मुख्यालय में पहुंचे हैं। इस दौरान मलूका, चंदूमाजरा, भुंदड़, चीमा और गाबड़िया वहां मौजूद हैं और बंद कमरे में बैठक जारी है। बादल परिवार द्वारा लिखा लिखाया फैसला आज ही ले लिया जाएगा, प्रधान जी, कल तो सिर्फ पढ़कर ही सुनाया जाएगा।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा गुरुद्वारा सिख एक्ट में संशोधन के बाद पंजाब सरकार और एस.जी.पी.सी. के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिरोमणि कमेटी ने कल 26 जून को आम बैठक बुलाई है और इस बैठक से पहले शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष ने अकाली नेताओं के साथ बैठक की है। कहा गया है कि आम बैठक में कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications