सीएम मान ने दिया अकुशल श्रमिकों को तोहफा, न्यूनतम मेहनताने में की 715 रुपए की वृद्धि

चंडीगढ़: निर्माण और गैर-हुनरमंद (अकुशल) कामगारों को दीपावली का तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मजदूरों का न्यूनतम मेहनताने में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मुख्यमंत्री ने सोमवार को पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्ज वैलफेयर बोर्ड की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर-हुनरमंद कामगारों का न्यूनतम मेहनताना मौजूदा 9192 रुपये से बढ़ाकर 9907 रुपये कर दिया गया है, जबकि अर्ध-हुनरमंदों का न्यूनतम मेहनताना 9972 रुपये से बढ़ाकर 10687 रुपये कर दिया गया है।

bhagwant mann

उन्होंने बताया कि हुनरमंद कामगारों का मेहनताना 10869 रुपये से बढ़ाकर 11584 रुपये और उच्च हुनरमंद कामगारों का मेहनताना 11901 रुपये से बढ़ाकर 12616 रुपये कर दिया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री ने कामगारों की पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वैलफेयर बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने की सहमति भी दे दी।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में बोर्ड के पास 5.30 लाख कामगार रजिस्टर्ड हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर कम से कम 15 लाख करने की जरूरत है। भगवंत मान ने बोर्ड को कहा कि गांवों, शहरों, लेबर और निर्माण कार्यों वाले स्थानों पर टीमें भेज कर कामगारों की रजिस्ट्रेशन मुहिम को तेज किया जाए।

बोर्ड की कार्यप्रणाली को स्मार्ट बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कामगार और निर्माण कामगारों की सुविधा के लिए 'पंजाब कामगार सहायक ऐप' भी लांच की, जिससे केवल एक बटन दबाने से कामगारों की सारी जानकारी हासिल हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐप से बोर्ड की कार्यप्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा और इससे निर्माण कामगारों को जहां बोर्ड द्वारा मिलने वाली अलग-अलग कल्याण स्कीमों का लाभ मिलेगा, वहीं निर्माण कामगारों की रजिस्ट्रेशन में भी और ज्यादा कार्यकुशलता सुनिश्चित बनेगी।

भगवंत मान ने कहा कि इस ऐप के द्वारा निर्माण कामगार अब किसी भी जगह से किसी भी समय बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह ऐप दो भाषाओं (पंजाबी और अंग्रेजी) में है, जिसके साथ इस्तेमाल में आसान इस ऐप को चलाने में पंजाबी निर्माण कामगारों को भाषा संबंधी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+