Punjab: 560 सब-इंस्पेक्टर संभालेंगे कानून-व्यवस्था की कमान, सीएम मान आज सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 500 नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपने वाले है। जालंधर के एक विशेष कार्यक्रम में सीएम मान नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम पीएपी कांप्लेक्स में होगा।

बता दें कि पंजाब सरकार की तरफ से 560 सब-इंस्पेक्टरों के पदों पर भर्ती की गई है, जिसमें 60 कैंडिडेट ऐसे है जो विभिन्न कारणों से शामिल नहीं हो रहे है। इसलिए अभी सिर्फ 500 सब-इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी।

Punjab CM Bhagwant Mann

आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान सब-इंस्पेक्टरों की यह पहली भर्ती है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय में 2021 में सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती हुई थी।

पंजाब में कानून व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में सरकार लगातार काम रही है। गैंगस्टर्स, नशा तस्करों, अपराधिक तत्त्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की भर्ती की गई है।

हर महीने करीब 150 पुलिसकर्मी रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में पंजाब पुलिस में पुलिसकर्मियों की कमी की वजह से 500 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती की गई है। इससे कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।

जो नई भर्ती की गई है इसमें पहले से ज्यादा पढ़े-लिखे और आईटी-दक्ष पुलिसकर्मी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर दौरे से राजनीतिक हलचल भी रहेगी। वह पीएपी कैंपस में पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

इस दौरान सांसद सुशील रिंकू और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जालंधर में चल रहे विकास कार्यों पर डीसी और निगम कमिश्नर से रिपोर्ट ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+