पंजाब: पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर सीएम मान का अहम फैसला, टीमों का गठन किया
पुरानी पेंशन स्कीम OPS को लेकर मान सरकार ने समीक्षा की तैयारी कर ली है, जिसके लिए टीमों का गठन किया है।

पंजाब सीएम भगवंत मान ने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर अहम फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम (ओ.पी.एस.) को लेकर समीक्षा की तैयारी में है।
ओपीएस की बहाली के लिए पंजाब सरकार द्वारा 3 टीमों को गठन किया गया है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा गठित हर टीम में 2 अधिकारी शामिल होंगे।
वहीं टीमों द्वारा इस महीने से समीक्षा शुरु कर दी जाएगी। इन टीमों द्वारा कांग्रेस सरकार के समय राज्यों की ओपीएस स्किम की समीक्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications