पंजाब: CM भगवंत मान ने पीएम मोदी पर शायराना अंदाज में कसा तंज, कालेधन को लेकर कही ये बात

पंजाब में सत्तासीन 'आप' सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार के रिश्तों के बीच पिछले काफी समय से लगातार खटास चल रही है।

पहले भी कई बार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान केंद्र सरकार पर पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करने के आरोप लगा चुके हैं।

पंजाब: CMमान ने पीएम मोदी पर शायराना अंदाज में कसा तंज

वहीं अब एक बार फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने देश के पी.एम. नरेंद्र मोदी पर जम कर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी को 'आप' सरकार द्वारा लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं से पता नहीं क्या परेशानी है। सी.एम. मान ने कहा कि 'आप' की सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिकों में मुफ्त इलाज मुहैया करवाने के साथ-साथ पंजाब एवं दिल्ली में महिलाओं को बसों में निशुल्क सफर की सुविधा दी जा रही है तो इस पर पी.एम. मोदी कहते हैं कि ये रेवड़ियां देते हैं, ये देश के हित में नहीं है।

सी.एम. मान ने कहा कि हम 300 यूनिट फ्री बिजली दें तो रेवड़ी, तो 15 लाख वाला पापड़ कहां है? साथ ही उन्होंने पी.एम. नरेंद्र मोदी पर हर बात पर मुकरने के इल्ज़ाम भी लगाए। इसी के साथ ही सी.एम. मान ने शायराना अंदाज़ में प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने तो पार्लियामेंट में भी बोल दिया था, 15 लाख की रकम लिखते-लिखते, स्याही सूख जाती है..काले धन की बात करता हूं तो कलम रुक जाती है..हर बात ही जुमला निकली, अब तो ये भी शक है, क्या चाय बनानी आती है? मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मुझे लगता नहीं कि चाय बनानी आती होगी? कोई चीज़ तो देश को सच बताएं, सारा देश बेच दिया, तेल बेच दिया, एल.आई.सी. बेच दी, रेल बेच दी, एयरपोर्ट तक बेच दिए, खरीदा क्या सिर्फ थोड़ा सा मीडिया। भगवंत मान बोले पी.एम. मोदी बेचने के अलावा कई पार्टियों के विधायक भी खरीदना जानते हैं, किसी के 5 तो किसी के 10 बस उन्हें यही आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+