पंजाब: CM ने कहा- गांव की सड़कों को करेंगे अपग्रेड, ट्रकों में लगाया जाएगा GPS सिस्टम
अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाबा बकाला में रखड़ पुनेयां (रक्षा बंधन पूर्णिमा) कार्यक्रम में आमजन के हित में कई ऐलान किए। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार गांव की सड़कों को अपग्रेड कराएगी। साथ ही मंडियों की हालत सुधारी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। अब जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, सूबे में बहुत सी सड़कें ठीक नहीं हैं। अब गांव की सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि, मंडियों को भी सुधारेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से धान लाकर पंजाब की मंडियों में बेचे जाने पर सख्ती की जाएगी। इसके लिए ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। उन्होंने दिल्ली दौरे का जिक्र करत हुए कहा कि, जब भी हम दिल्ली जाते हैं तो लोगों के लिए कुछ ना कुछ लेकर आते हैं, लेकिन इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी दिल्ली जाते थे, तो केवल सोनिया गांधी से मिलने के लिए।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार में पंजाब में 16 मेडिकल कालेज खोले जाएंगे। इससे पहले पंजाब में 9 मेडिकल कालेज हैं। 16 नए कालेज मिलाकर कुल 25 कालेज हो जाएंगे। उन्होंने कहा इसके बाद प्रत्येक जिले को एक मेडिकल कालेज जरूर टच करेगा। किसी को विदेश में जाकर मेडिकल की शिक्षा हासिल करने के लिए जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा दो कम्युनिटी कालेज भी खोले आएंगे, जिसमें एक मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज होगा और दूसरा कलानौर में खेती-बाड़ी कालेज खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से देहाती विकास फंड के 1760 करोड रुपए यह कहकर रोक लिए गए थे कि पिछली सरकार के मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके तहत आने वाले पैसे कहीं और खर्च कर दिए। इस बाबत उन्होंने केंद्र सरकार को अपील की थी कि जो पैसा जहां खर्च करने के लिए भेजा जाएगा, उन्हें वही खर्च किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1760 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। यह पैसा देहात के विकास के लिए ही खर्च किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications