पंजाब: कानून व्यवस्था पर विरोधियों को सीएम भगवंत मान का करारा जवाब
सीएम ने ट्वीट कर कहा कि विरोधियों का पंजाब को खराब करने का सपना कभी पूरा नहीं होने दिए जाएगा। पंजाब के आपसी भाईचारे को कुछ नहीं होगा।

चंडीगढ़: पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर विरोधियों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करारा जवाब दिया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि विरोधियों का पंजाब को खराब करने का सपना कभी पूरा नहीं होने दिए जाएगा। पंजाब के 3 करोड़ शांति पसंद लोगों में विश्वास दिलाता हूं कि किसी की हिम्मत नहीं कि पंजाब के आपसी भाईचारे की तरफ बुरी नजर से देखें।
भगवंत मान ने विरोधियों के साथ-साथ पंजाब विरोधी ताकतों को भी लताड़ा है। मुख्यमंत्री ने सख्त शब्दों में चेतावनी दी कि अगर किसी ने पंजाब की अमन शांति को भंग करने की कोशिश तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications