Punjab: शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के घर पहुंचे CM भगवंत मान, परिजनों को दी ₹1 करोड़ की सम्मान राशि
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बृहस्पतिवार (21 सितंबर) को अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद कर्नल मनप्रीत के परिवार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद की पत्नी, मां, बच्चे और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया और परिवार सराकर की ओर से हर संभव मद का आश्वास दिया। शहीद के परिवार से मुलाकात के दौरान सीएम ने उन्हें 1 करोड़ की सहायता राशि का चेक सौंपा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ स्थित शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के शहीद के पैतृक गांव भड़ौजियां पहुंचे । जहां उन्होंने शहीद परिवार से मुलाकात कर कर्नल की शहादत पर शोक जताया। सीएम मान शहीद के परिवार के साथ करीब 40 मिनट वहां रुके इस दौरान उन्होंने शहीद की पत्नी और माता का ढांढस बंधाया। सीएम मान ने शहीद की माता मनजीत कौर को आर्थिक सहायता के तौर पर 40 लाख और पत्नी जगमीत कौर को 60 लाख रुपए चेक सौंपा।

13 सितंबर को शहीद हुए थे कर्नल मनप्रीत
न्यू चंडीगढ़ के गांव भड़ौजियां के रहने वाले कर्नल मनप्रीत सिंह 13 सितंबर को कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। उनके साथ हरियाणा के पानीपत के मेजर आशीष और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी भी शहीद हो गए थे।
परिवार भी दे चुका सेना में सेवा
बता दें कि कर्नल मनप्रीत सिंह तीन भाई बहन थे। मनप्रीत सबसे बड़े थे, दूसरे नंबर पर उनकी बहन संदीप कौर और तीसरे नंबर पर वह खुद थे। मनप्रीत सिंह के परिवार ने सेना में रहकर देश की सेवा की है। उनके दादा स्वर्गीय शीतल सिंह, उनके भाई साधु सिंह और त्रिलोक सिंह तीनों सेना से रिटायर्ड। जबकि उनके पिता लखमीर सिंह सेना में बतौर सिपाही भर्ती होकर हवलदार के पद पर रिटायर हुए थे। चाचा भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। जबकि शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी हरियाणा में शिक्षक हैं। वह पंचकूला के जिले में कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications