पंजाब: CM भगवंत मान का मिशन रोजगार, 437 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन रोजगार जोरों पर है। उन्होंने 437 नए कर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोजगार देने के क्रम में एक और बड़ा कदम उठाया है। चंडीगढ़ के निगम भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि 2999 पुलिस कांस्टेबल जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, वह अपने-अपने थानों में वर्दी पहन कर काम कर रहे हैं। सारी लिस्ट देख लें और टोटल करके देखें तो आज तक 36524 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

CM मान का मिशन रोजगार, 437 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

सीएम मान ने कहा कि बूंद-बूंद से समुद्र बनता है। हमारी सरकार को डेढ़ साल हो गया है इस दौरान हमने कई युवाओं को नौकरियां दीं। इतना ही नहीं हम नौकरी देने से पहले यह देखते हैं कि जिस डिपार्टमेंट में नौकरी दी जानी है कहीं उसका कोई केस तो नहीं चल रहा कहीं ऐसा ना हो कि युवकों को नई नौकरी के पहले दिन ही कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े।

सीएम मान ने कहा कि हमारी सरकार सारी डिटेल चेक करके और सारी चीजें क्लियर करके ही नवनियुक्त युवकों को नियुक्ति पत्र देती है। हमने कभी ऐसा नहीं सोचा कि एक साथ ही लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएं। अगर 211 हैं तो दे दो 15 हो गए तो दे दो जितने भी आपके पास पद खाली है उसके हिसाब से हम युवाओं को नियुक्ति पत्र दे देते हैं। बस एक बार उन्हें अपने परिवार के मेंबर बना दें हमारा बस यही लक्ष्य है।

यह कोई क्रेडिट वॉर नहीं चल रहा। हमने तीन हफ्तों के अंदर 7660 नियुक्ति पत्र दिए हैं सरकार का काम है कि जैसी डिग्री है उसके मुताबिक ही काम दे। कहीं ऐसा ना हो कि नौकरी के पहले दिन ही युवाओं को मानसिक तनाव से गुजरना पड़े। युवा जिस फील्ड में भी गए हैं उसकी उन्हें पूरी तरह से जानकारी हो।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि हमारी सरकार रनवे है और युवा पीढ़ी जहाज। अगर रनवे मौका ही नहीं देगा तो चाहे जहाज का इंजन कितना भी अच्छा या बढ़िया क्यों ना हो वह उड़ नहीं सकता। पहले वाली सरकारें रनवे अपने परिवारों और रिश्तेदारों के लिए खोलते थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है अब यह रनवे सबके लिए है। अब यह युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है कि वह कितना ऊंचा उड़ना चाहते हैं। अगर वे सच्चाई, ईमानदारी से मेहनत करेंगे और आगे बढ़ेंगे तो बहुत बड़ी-बड़ी कुर्सियां उनका इंतजार कर रही हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को पॉजिटिविटी रखने के लिए उम्मीद रखने के लिए कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+