पंजाब: CM भगवंत मान ने आजादी दिवस पर पंजाबियों के लिए किए बड़े ऐलान

देश ने आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आजादी दिवस के मौके पर पटियाला में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया। मुख्यमंत्री चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा समेत DGP पंजाब के साथ परेड का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए आजादी दिवस की बधाई दी और कहा कि शहीदों में सबसे अधिक पंजाबी रहे हैं। पंजाबियों ने देश को आजाद करवाया और वह इस आजादी को कायम रखना जानते हैं।

CM मान ने आजादी दिवस पर पंजाबियों के लिए किए बड़े ऐलान

जो लोग हमें आजादी का मतलब समझाते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि हमें मत बताएं। आज भी पंजाब के युवा दुश्मन की गोलियों के सामने सीना तान कर खड़े हैं, क्योंकि दुश्मन की तरफ से चाहे पाकिस्तान हो, चीन हो या असम हो, अगर कोई गोली आती है तो देश की तरफ से सबसे पहले पंजाबी सीना तान कर खड़े होते है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारे शहीदों ने हमें आजादी दिलाई, लेकिन शहीदे आजम भगत सिंह जैसों को भी इस बात की चिंता थी कि आजादी के बाद देश किसके हाथ में जाएगा। आज भी हमारे राज्य में अनपढ़ता, गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आजादी पंजाबियों को बहुत महंगी पड़ी है क्योंकि आजादी से पहले की रात कहत की रात थी, इस दौरान विभाजन के समय 10 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें हमारे बुजुर्ग भी शामिल थे। पंजाब बंट गया और पंजाब के लोग भी बंट गए। उन्होंने पंजाबियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी विरासत को याद रखना बहुत जरूरी है।

चिट्टे के खिलाफ पूरी तैयारी कर ली गई है। अब हम बड़ी योजना के साथ तैयार हैं और परिणाम लोगों के सामने आने शुरू हो जाएंगे।
जो चिट्टा खाते है उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। जो सप्लायर हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अगली 15 अगस्त से पहले चिट्टा का लगा कलंक पंजाब से खत्म होने में कामयाब होगा ।
आज 76 आम आदमी क्लीनिक पंजाब के लोगों को समर्पित किए गए हैं। अब पंजाब में आम आदमी क्लीनिक की कुल संख्या 659 हो गई है।
'खेड़ा वतन पंजाब दियां' का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है।
हर साल 2200 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां 90 प्रतिशत लोगों का बिजली बिल शून्य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+