पंजाब सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में की किसानों से साथ बैठक, इन मांगों पर दिलाया भरोसा
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ में किसानों से मीटिंग की है। इस दौरान सीएम मान ने किसानों की कई मांगे सुनी और पूरी करने का भरोसा दिलाया। मीटिंग के बाद किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि उन्होंने सीएम के आगे कौन-कौन सी मांग रखी।

किसानों ने बताया कि पराली को लेकर मांग की गई है, अगर ऐसा कहा जाए कि किसान बिल्कुल भी पराली न जलाए तो ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से पराली के लिए 6 हजार प्रति एकड़ की मांग की है।
पंजाब सरकार ने भरोसा दिलाया है कि धान की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। इसके अलावा 5 नवम्बर को चीनी मिलों को चालू करने का वादा किया है। किसानों ने सीएम के सामने यह भी मांग रखी कि राज्य में पंजाबियों को ही नौकरी मिलनी चाहिए। बाहर से आने वाले को बाद में रखा जाए।
इस पर सीएम मान ने भरोसा दिलाया कि 80 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों को ही मिलेगी, इसके लिए 10वीं में पंजाबी पास होनी चाहिए। नौकरी के लिए लिखित टेस्ट लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications