पंजाब: CM मान के मंत्री हरजोत सिंह बैंस 25 मार्च को करेंगे शादी, CM केजरीवाल भी होंगे शामिल

पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस 25 मार्च को आईपीएस ज्योति यादव के साथ शादी करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरजोत सिंह बैंस

आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरजोत सिंह बैंस और सीनियर आई.पी.एस. अफसर ज्योति यादव की शादी 25 मार्च को होने जा रही है। बताया जा रहा है कि नंगल के गुरुद्वारा साहिब में बैंस और ज्योति के आनंद कारज होंगे। सूत्रों अनुसार शादी में पंजाब के सी.एम. के साथ दिल्ली के सी.एम. अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ अन्य कई लीडर शिरकत करेंगे।

बता दें कि पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव वर्तमान में मानसा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखने वाली ज्योति पिछले साल आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस के बाद चर्चा में आई थीं। राजिंदरपाल कौर छीना ने आईपीएस अधिकारी पर बिना बताए उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था। ज्योति तब लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त थीं। उन्होंने लुधियाना साउथ की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना को बताया कि उन्हें पुलिस आयुक्त की ओर से असामाजिक तत्वों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाने का निर्देश मिला था।

वहीं रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने बैंस वर्तमान में पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। पेशे से वकील 32 वर्षीय बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2017 में साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गए थे। बैंस, इससे पहले पंजाब में आप की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं। वहीं,पिछले साल आम आदमी पार्टी के पंजाब की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरप्रीत कौर के साथ दांपत्य सूत्र में बंधे। फिर संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज ने पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह के साथ एवं फजिल्का से आप विधायक नरिंदर पाल सिंह सवाना ने खुशबू के साथ विवाह किया।

यह भी पढ़ें- पंजाब: गृहस्थी बसाने जा रहे भगवंत मान के एक और मंत्री, IPS अफसर ज्योति यादव से शादी करेंगे हरजोत सिंह बैंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+