पंजाब: गृहस्थी बसाने जा रहे भगवंत मान के एक और मंत्री, IPS अफसर ज्योति यादव से शादी करेंगे हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान के एक मंत्री जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस जल्द मानसा एसपी ज्योति यादव से शादी करेंगे।

Punjab

Punjab Minister Harjot Singh Bains: पंजाब के एक और कैबिनेट मंत्री जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आनंदपुर साहिब विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस इस महीने के लास्ट में आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने आने वाले दिनों में युगल को उनके नए सफर के लिए बधाई देने के लिए ट्वीट किया है। 32 वर्षीय हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं और वह इस सीट से पहली बार विधायक बने हैं।

बैंस पेशे से वकील हैं और इससे पहले उन्होंने पंजाब में आप की युवा शाखा का नेतृत्व किया था। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से साल 2014 में एलएलबी की पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा साल 2018 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून में सर्टिफिकेशन कोर्स भी किया है। लुधियाना से उनकी स्कूलिंग हुई है। इसके अलावा उन्होंने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस भी की हैं। बता दें कि महज केवल 23 साल की उम्र में वह पंजाब के आप के संस्थापक सदस्यों में से एक थे

अब जल्द ही बैंस पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव जो, मनसा जिले में एसपी के पद पर तैनात हैं, उनसे शादी करने वाले हैं। ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली हैं। ज्योति यादव 2019 बैच से हैं और लुधियाना में एडीसीपी भी रह चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+