पंजाब की इन 5 लिंक सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, CM मान ने दिए आदेश
चंडीगढ़। पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 लिंक सड़कों को चौड़ा करने के जारी आदेश किए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार श्री फतेहगढ़ साहिब की लिंक सड़कों को चौड़ा करवाएगी। इस बारे में उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी। सी.एम. मान ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस साल दिसम्बर में छोटे साहिबजादों की शहीद जोड़ मेले से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब को आती 5 लिंक सड़कों को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश जारी किए हैं जिस के लिए 8.17 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सीएम मान के फैसले पर खुशी जताई। एक नेता ने कहा कि, यह सड़क-व्यवस्था से जुड़ा एक बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 लिंक सड़कों कोर चौड़ा करने का आदेश जारी किए हैं। आने वाले समय इन सड़कों की निजी तौर पर देख रेख की जाएगी। इसके अलावा और कई लिंक सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। बता दें कि, मुख्यमंत्री मान पिछले महीने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेकने गए थे। उस दौरान गुरुद्वारा कमेटी ने उनके सामने सड़कों को चौड़ा करने की मांग रखी थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने आज उनकी मांग को पूरी करते हुए 5 लिंक सड़कों को चौड़ा करने के आदेश जारी किए हैं।
इधर, कस्टम की बड़ी कार्रवाई
पंजाब में लुधियाना से बड़ी खबर है। एक्साइज विभाग की टीम लुधियाना ने सतलुज के नजदीक गांव में सर्च अभियान कर 30 हजार लीटर लाहन व 75 अवैध शराब की बोतलें जब्त की हैं। यह कार्रवाई अस्सिटेंट कमिश्नर एक्साइज (वेस्ट रेंज) शिवानी गुप्ता की अगुवाई में एक्साइज ऑफिसर (एडिशनल चार्ज) मनप्रीत सिंह, एक्साइज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह, हरदीप सिंह बैंस, कर्मजीत सिंह साथ एस.एच.ओ. लाडोवाल की टीम द्वारा की गई। अधिकारियों ने बताया कि, सर्च आप्रेशन सतलुज नदी के नजदीक गांव भोलेवाल जदीद में की गई। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को 75 (होममेड) अवैध शराब की बोतलें मिली। प्लास्टिक तरपाल व डिग्गी में 30 हजार लीटर लाहन भी पकड़ी गई, जिसको अधिकारियों द्वारा मौके पर ही नदी तट नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने इस दौरान 3 आरोपी प्रीतम सिंह उर्फ़ पिट्टू, काला व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की। अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications