पंजाब: सीएम भगवंत मान ने मजदूरों को दिया तोहफा, 10 फीसदी मुआवजा मिलेगा

पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है, जिसके तहत अब खेतों में काम करने वाले दिहाड़ीदारों को भी 10 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा।

punjab government

पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग शुक्रवार को लुधियाना में हुई। इस दौरान कैबिनेट द्वारा कई अहम फैसले लिए गए हैं जिसकी जानकारी सीएम मान ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी है।

सीएम मान ने कहा कि आगे से कैबिनेट मीटिंग पंजाब में अलग-अलग जिलों में की जाएगी। इस मुहिम को 'लोगों की सरकार लोगों के द्वार' नाम दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के लिए वचनबद्ध है, जिसके चलते उन्होंने 1 मई को आने वाले मजदूर दिवस पर मजदूरों को तोहफा दिया है।

उन्होंने कहा कि जब भी फसलें बेमौसमी बरसात, ओलावृष्टि के साथ खराब होती है तो किसानों के साथ-साथ खेतों में काम करने वाले दिहाड़ीदारों को भी 10 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। आने वाले समय में बड़े स्तर पर मजदूरों की रजिस्ट्रेशन करवाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+