पंजाब: CM भगवंत मान ने 50 हेडमास्टर्स को IIM अहमदाबाद में ट्रेनिंग लेने के लिए हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सीएम भगवंत मान ने आज मोहाली से 50 हेडमास्टर्स को आई.आई.एम. अहमदाबाद में स्पेशल ट्रेनिंग लेने के लिए हरी झंडी देकर रवाना किया। इस समय शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी उनके साथ मौजूद थे। सरकार का उद्देश्य है कि हेडमास्टर्स बढ़िया से बढ़िया ट्रेनिंग लेकर वापिस लौटे।
ट्रेनिंग लेने के बाद बच्चों को अच्छी तरह से पढ़ाया जा सके और बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाया सके। इस दौरान सी.एम. मान ने सभी हेडमास्टर्स के साथ मुलाकात और बातचीत की।

वहीं आपको बता के मुख्यमंत्री मान द्वारा सरकारी स्कूलों के 72 प्रिंसिपल सिंगापुर में ट्रेनिंग लेने के भेजे थे। आज वापिस लौट रहे हैं। जानकारी अनुसार प्रिंसिपलों ने ट्रेनिंग दौरान 5 दिनों में 20 सेशन अटेंड किए। उन्होंने सिंगापुर जाकर स्कूल के बदलाव को लेकर काफी कुछ नया सीखा। सरकार अब तक ट्रेनिंग के लिए 4 बैच प्रिंसिपलों के भेज चुकी है। अब हेडमास्टर्स की ट्रेनिंग की बारी है।












Click it and Unblock the Notifications