गुजरात में हुए मोरबी ब्रिज हादसे पर पंजाब के CM भगवंत मान ने जताया दुख, की सलामती की दुआ
punjab latest news in hindi: गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने की दुखदायी घटना पर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया। मुख्यमंत्री मान ने दुख जताते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर मोरबी के पीड़ितों की सलामती की दुआ की। उन्होंने लिखा- 'गुजरात के मोरबी से दुखद खबर आ रही है, मोरबी में पुल टूटने से बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें कई लोगों के नदी में गिरने की खबर है। मेरी भगवान से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित हों और जल्द अपनों के बीच पहुंचें।'

बता दें कि, कल शाम करीब साढ़े 6 बजे गुजरात के मौरबी में उक्त हादसा हुआ, जिसमें पुल टूटने के कारण 100 से ज्यादा लोगों की जानें चली गईं। उक्त हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 134 पहुंच गई। जिनमें 45 की उम्र 18 साल से कम बताई जा रही है। काफी बच्चे भी हैं। और, महिलाओं-बुजुर्गों की भी काफी संख्या है। मृतकों के अलावा 170 लोग रेस्क्यू किए गए हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा रविवार शाम 6.30 बजे तब हुआ, जब 765 फीट लंबा और महज 4.5 फीट चौड़ा केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया। 143 साल पुराना पुल ब्रिटिश शासन काल में बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications