पंजाब: CM भगवंत मान ने दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की पंजाबियों को बधाई दी, कही ये बात
दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाबियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पंजाबियों से रू-ब-रू होकर पंजाबियों को बधाई दी है।
दिवाली और बंदी छोड़ दिवस के मौके पर सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों को बधाई देते हुए ट्वीट भी किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख समुदाय को बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसे लेकर उन्होंने ट्वीट किया है।

सीएम मान ने ट्वीट कर लिखा कि छठे पातशाह साहिब श्री गुरु हरगोबिंद जी सच की आवाज बनें। जुल्म के सताए राजाओं की मदद के लिए आगे आए। महान दिन को सिख इतिहास ने बंदी छोड़ का नाम दिया। समुह सिख समुदाय को बंदी छोड़ दिवस की बहुत-बहुत बधाई।
यह भी पढ़ें- पंजाब: CM भगवंत मान ने दीं दिवाली की शुभकामनाएं, लोगों से की यह खास अपील












Click it and Unblock the Notifications