पटवारियों की हड़ताल पर मान सरकार हुई सख्त, 586 नई भर्तियों को दी मंजूरी

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटवारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, पटवारियों की हड़ताल पर सख्त एक्शन लेते हुए मान सरकार ने पटवारियों की 586 नई भर्तियों की मंजूरी दी है।

आज सोशल मीडिया पर लाइव होकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब मे पटवारियों के सर्कल की कोई जगह खाली नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 741 वो पटवारी कैंडिडेट्स जो ट्रेनिंग पर थे, उन्हें फील्ड में लेकर आ रहे है।

Bhagwant Mann

उनकी 15 महीने की ट्रेनिंग थी, जो अब सिर्फ 2-3 महीने की ही बची है। लिहाजा उन्हें ट्रेनिंग से फील्ड में लेकर आया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पटवारियों की हाजरी अब बायोमैट्रिक तरीके से लगेगी।

इसके अलावा 710 ऐसी पोस्ट है, जिन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले है। कुछ कार्रवाई रहती थी जिस कारण यह नहीं दिए गए। इसके लिए गृह विभाग को आदेश जारी कर दिए गए है और जल्द से जल्द उन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे।

इसके अलावा पटवारियों की 586 नई पोस्ट निकाली जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 2037 सर्कल बनते है, जिनमें1623 पहले ही है। पंजाब में पटवारियों का पूरा सर्कल मुक्कमल होगा और लोगों को पूरी सुविधा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+