पंजाब के CM मान बोले- LG साहब, आप चुनी हुई सरकार के कामों को रोक रहे हो, गंभीर विषय पर राजनीति ठीक नहीं

punjab latest news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में प्रदूषण के मामले पर उपराज्यपाल को राजनीति न करने को कहा। भगवंत मान ने आज ट्वीट किया- 'LG साहिब, आप दिल्ली की चुनी हुई सरकार के कामों को रोक रहे हो। "रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ" कैंपेन को रोक दिया और मुझे चिट्ठी लिखकर राजनीति कर रहे हो? इतने गंभीर विषय पर राजनीति ठीक नहीं।'

punjab chief minister bhagwant mann target Delhi LG on pollution

बता दें कि, पराली से प्रदूषण पर पंजाब से दिल्ली तक राजनीति शुरू हो गई है। सरकार किसी की भी हो पंजाब पर हमेशा आरोप लगते रहे हैं कि वह किसानों को पराली जलाने से रोकने में विफल रहा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान माना कि पंजाब में पराली जल रही है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम इस जिम्मेदारी से नहीं भाग रहे हैं कि पंजाब में पराली नहीं जल रही। राज्य सरकार ने इसके लिए कदम उठाए हैं। किसानों को पराली के निस्तारण के लिए मशीनें दी गई हैं। पंचायतों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मान ने कहा कि लेकिन प्रदूषण के लिए सिर्फ पंजाब को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।'

भगवंत मान ने कहा कि अगर पंजाब में पराली जल रही है तो हरियाणा के शहर ज्यादा प्रदूषित क्यों है। हरियाणा के गुरुग्राम व मानेसर का एक्यूआइ पंजाब के शहरों से ज्यादा है।
भगवंत मान ने कहा कि हम पंजाब में फसली विविधीकरण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को बने छह माह ही हुए हैं। इस दौरान बहुत काम हुए हैं और बहुत होने हैं। आने वाले समय पराली के मुद्दे पर और बेहतर काम होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+