G-20 Summit 2023 की मेजबानी करेगा पंजाब का यह शहर, CM बोले- तैयारियों में कोई कसर ना छोड़ेंगे

G-20 Summit 2023 update: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज आगामी G-20 समिट को लेकर बयान दिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि, आगामी G-20 समिट का आयोजन पंजाब के अमृतसर शहर में भी कराया जाएगा। मुख्यमंत्री बोले कि, इस समिट को सफल बनाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann statement about G20 Summit 2023 amritsar

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि, दुनियाभर की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का सम्मेलन, जिन्हें G-20 कहा जाता है, उनके प्रतिनिधि अगले वर्ष यानी कि 2023 में अमृतसर पहुंचेंगे। यहां पर 14-15 मार्च को G-20 सम्मेलन की मेजबानी होगी।
कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार की ओर से बताया गया था कि, समिट के कई आयोजन व बैठकें होंगी। स​मिट इंदौर में होने की बात भी कही जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत जी-20 का चेयरमैन बना है। उन्होंने कहा कि, जी-20 का शिक्षा पर होने वाले पहला सम्मेलन अमृतसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री पहुंचेंगे। इससे पंजाब दुनिया के नक्शे में और ऊपर उठेगा। हम चाहते हैं कि अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी पंजाब को मिले, ताकि पंजाब अपने यहां खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर दिखा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+