पंजाब की धरती का पानी तीसरी सतह में चला गया, हम वहां से भी निकाल रहे हैं: CM मान
चंडीगढ़। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब में पानी धरती की तीसरी सतह में चला गया है, मगर हम वहां से भी पानी निकाल रहे हैं और कई देश तेल भी निकाल रहे हैं। मान ने कहा कि, एक किलो चावल का उत्पादन करने के लिए हम 4 हजार लीटर पानी का उपयोग करते हैं, हमारा आहार चावल भी नहीं है, रोटी हमारा आहार है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, पंजाब के लिए त्रासदी की बात यह है कि यहां 50 लोगों की हालत खस्ता है। 150 लोग भूख से मर रहे हैं। मैं आवाह्न करता हूं कि , आइए अपनाएं नए बीज,और बदलें खेती का तरीका।
इससे पहले मान ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाया था। मान ने कहा थाकि, लोकतंत्र में जनता बड़ी होती हैं...लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को काम न करने देना...लोकतंत्र की हत्या है...आज कैबिनेट की बैठक में 27 सितंबर को सत्र बुलाने का फैसला लिया गया... नदियों को रोका नहीं जा सकता, वो अपने रास्ते खुद बनाती हैं...।

मुख्यमंत्री ने कल कहा कि विधान सभा के विशेष सत्र की पहले मंजूरी देकर बाद में रद्द करने के राज्यपाल के मनमाने और लोकतंत्र विरोधी फैसले के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट के पास पहुंच करेगी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है और वह इस तर्कहीन फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जाएँगे। उन्होंने कहा कि लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों और राज्यों के संघीय अधिकारों की रक्षा के लिए इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जायेगी।
भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' की हिमायत करने के लिए पंजाब कांग्रेस पर निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा की यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस अलोकतांत्रिक काम की सबसे बड़ी पीड़ित पार्टी कांग्रेस इस मामले में भगवा पार्टी के हक में खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुयी सरकार को तोड़ने के उद्देश्य वाले इस बुरे काम के लिए कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने सांझेदारी डाल ली है। भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने क्षेत्रीय पार्टियों को हाशिए पर धकेल दिया है और वह अब चाहते हैं कि सत्ता सिर्फ इन दोनों पार्टियां के पास ही बनी रहनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications