पंजाब: CM मान की केंद्र सरकार से मांग- बॉर्डर पर लगी कंटीली बाड़ को 200 मीटर और आगे खिसकाएं

Punjab news today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगी कंटीली तार के कारण किसानों को पेश आ रही मुश्किलों पर विचार करने की मांग की है। गृह मंत्रियों की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भगवंत मान ने अमित शाह को कंटीली तार और असल सरहद के बीच दूरी को घटाने की मांग की। इससे तार के पार अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसानों को सुविधा मिलेगी।

punjab chief minister bhagwant mann meeting today with home minister amit shah, Talk over Indo Pak border

भगवंत मान ने कहा कि यह दूरी मौजूदा एक किलोमीटर के बजाय 150-200 मीटर तक घटा दी जाए, जिससे सरहदी क्षेत्र के किसानों को इसका लाभ मिल सके। भगवंत मान ने कहा कि इससे एक ओर भूमि का सही प्रयोग सुनिश्चित होगा और दूसरी ओर देश की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

पठानकोट में बने एनएसजी का क्षेत्रीय केंद्र
एक अन्य मुद्दे को उठाते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को पठानकोट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर हमले के दौरान गुरुग्राम से एनएसजी को रवाना किया गया था, जिसमें काफी समय लगा था। भगवंत मान ने कहा कि पठानकोट में एनएसजी केंद्र की स्थापना से पूरे उत्तरी क्षेत्र में आतंकवाद की गतिविधियों का प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

पंजाब में 553 किमी की अंतरराष्ट्रीय सीमा
पंजाब के साथ 553 किलोमीटर अंतरराष्ट्रीय सीमा लगने के कारण इसको संवेदनशील राज्य बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर राज्य को मौजूदा कैटागरी-बी के बजाय कैटागरी-ए में शामिल करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब, सरहदी राज्य होने के नाते सुरक्षा कारणों से ए श्रेणी में विचारा जाना चाहिए।

ड्रोन की घुसपैठ से आतंक का खतरा
उन्होंने कहा कि पंजाब को जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर-पूर्वी राज्यों के बराबर समझा जाना चाहिए, क्योंकि सरहद पार से ड्रोन की घुसपैठ से आतंकवाद का खतरा है। भगवंत मान ने कहा कि कैटागरी-ए राज्य होने के नाते पंजाब को केंद्र और राज्य के दरमियान 90:10 की हिस्सेदारी के अनुपात के मुताबिक वित्तीय सहायता मिलनी चाहिए, जबकि कैटागरी-बी के अंतर्गत राज्यों के लिए 60:40 की हिस्सेदारी के अनुपात पर वित्तीय सहायता की व्यवस्था है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+