गुजरात में CM मान ने दिखाई पंजाब की झलक, भाजपा को निशाने पर लेकर बोले- AAP के झाड़ू ने कीचड़ साफ कर दिया

कच्छ। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान आज गुजरात के कच्छ में आयोजित रैली में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान मुख्‍यमंत्री मान ने कहा कि देश के लोग काम करते हैं, मेहनत करते हैं। लेकिन देश के नेता भ्रष्ट हैं। मान ने कहा कि नेता खाते हैं, इसीलिए उनके विदेशी बैंकों में खाते हैं। मुख्‍यमंत्री मान ने कच्छ में पंजाब की झलक दिखाई। उन्होंने कहा कि पंजाब के लाखों लोगों के घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann is addressing people at rally in Kutch Gujarat, know what he said

मुख्‍यमंत्री मान ने भाजपा पर AAP को रोकने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वह किसी होटल में, मैरिज पैलेस बुक करवाना चाहते हैं तो भाजपा होने नहीं देती। उन्होंने रैली के लिए कच्छ के सब्जी ग्राउंड में परमिशन मिलने पर भी खुशी जताई। मुख्‍यमंत्री मान ने कहा कि AAP स्कूल, कॉलेजों और अस्पतालों व बिजली की बात करती है। पहले लोगों के पास बदलाव को कुछ नहीं था लेकिन अब ईमानदार AAP की सरकार का विकल्प है। उन्होंने कहा कि कमल का फूल कीचड़ में उगता है और AAP के झाड़ू ने कीचड़ साफ कर दिया।

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann is addressing people at rally in Kutch Gujarat, know what he said

मुख्‍यमंत्री मान ने कहा कि राजनीतिक गंदगी साफ करेंगे। लोगों से कहा कि चुनाव के दिन जो बटन दबाओगे, वह बटन किसी पार्टी का नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य का है। उन्होंने लोगों से सोच समझकर वोट देने की बात कही। मुख्‍यमंत्री मान ने गुजरात के कांडला से पंजाब का गहरा नाता बताया। उन्होंने कहा कि कांडला और पंजाब के बीच का रास्त व्यवसायिक दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है। अंत में उन्होंने इकलाब जिंदाबाद के नारे लगाकर अपना संबोधन पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+