पंजाब: सीएम मान ने की स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत, पहले पड़ाव में 117 स्कूले होंगे अपग्रेड
पंजाब सीएम भगवंत मान ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है और आज हम वह काम शुरू कर रहे हैं, जो पहले सिर्फ कागजों या सपनों में होता था।

चंडीगढ़: मोहाली में स्कूल ऑफ एमिनेंस का शुरुआत की गई। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसका इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में उद्घाटन किया। उन्होंने इस दौरान संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है और आज हम वह काम शुरू कर रहे हैं, जो पहले सिर्फ कागजों या सपनों में होता था।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब को रंगला बनाने का सपना सोने नहीं दे रहा है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के सपना है। सिर्फ कागजों में सपने सच नहीं होते। स्कूल आफ एमिनेंस में स्कूलों की तस्वीर बदलेगी। बच्चों के हुनर को तराशने की जरूरत है। पहले पड़ाव में 117 स्कूलों अपग्रेड किया जाएगा।
इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि जब कोई बच्चा विदेश या फिर कहीं भी नौकरी या आगे की सट्डी के लिए पहुंचे तो मान से कह सके सरकारी स्कूलों पढ़ाई की है। मजबूरी में नहीं मान से सरकारी स्कूलों में बच्चे पढ़ाएं हैं। सी.एम. मान ने कहा ऐसा कोई फील्ड नहीं यहां पर लड़कियां नहीं जा सकती। लड़कियों को कौख में मत मारो उसे जिन्दगी जीने का मौका दो कुछ करने तो दो। आज के समय देखने को मिल रहा है कि हर तरफ लड़कियां भी टॉप कर रही हैं। लड़को तो पढ़ाओ लेकिन साथ ही लड़कियों को भी आगे बढ़ने का मौका दें।
सी.एम. मान ने कहा कि लड़कियों में भी बहुत टैलेंट है और टैलेंट अमीरी -गरीबी नहीं देखता। बच्चों का काफी टैलेंट आर्थिक मजबूरी के कारण रह जाता है। बच्चों को नकल मार कर नहीं पढ़ना चाहिए, हमेशा सच बोले। नकल मारकर पढ़ोंगे तो कहीं न कहीं पकड़े जाओगे। लोग दूर दूर से दिल्ली के स्कूलों को देखने को आते हैं। हम पंजाब के स्कूलों को ऐसा बनाएंगे सब पंजाब के स्कूलों को देखने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications