पंजाब: कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कनाडा सरकार का दिया धन्यवाद,किया ट्वीट

पंजाब के मंत्री धालीवाल ने भारत और कनाडा के हाई कमिशन को पत्र लिखकर कनाडा से जबरन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों के मसले को हल करने की विनती की थी।

punjab government

चंडीगढ़: कनाडा से जबरन वतन वापसी की मार झेल रहे पंजाबी नौजवानों में विद्यार्थी लवप्रीत सिंह की वतन वापसी पर कनाडा सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है। इसे लेकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कनाडा सरकार का धन्यवाद दिया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- 'मैं कनाडा सरकार का बहुत धन्यवाद करता हूं, आपने मेरी विनती को स्वीकार किया है... कनाडा में वीजा धोखाधड़ी का शिकार हुए पंजाब के विद्यार्थियों को वापस न भेजने का फैसला उन बच्चों के पैसे और भविष्य को बर्बाद होने से बचाएगा।'

गौरतलब है कि मंत्री धालीवाल ने भारत और कनाडा के हाई कमिशन को पत्र लिखकर कनाडा से जबरन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों के मसले को हल करने की विनती की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+