विधानसभा में हंगामा करके विपक्ष ने पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया: कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा

चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने विधानसभा में कामकाज बाधित करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पर पंजाब में भाजपा के संदिग्ध एजैंडे को लागू करने के लिए गुप्त रूप से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने विधानसभा में हंगामा कर पंजाबियों के साथ विश्वासघात किया है।

Punjab: Cabinet Minister Aman Arora targets opposition, when they creating ruckus in assembly

सदन को दोपहर 3.30 बजे तक कामकाज करना था, लेकिन कांग्रेस सत्र में कोई भी मुद्दा उठाने के बजाय परेशान करना पसंद किया जबकि विपक्षी सदस्यों के अनुरोध पर ही सत्र को 4 दिन के लिए बढ़ाया गया। फिर भी उन्होंने सत्र का सही उपयोग नहीं किया। यह लोगों की समस्याओं के प्रति उनकी रुचि की कमी को दर्शाता है। कांग्रेस का केवल एक ही एजैंडा है, आप सरकार को लोगों के लिए काम करने से रोकना। नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रताप सिंह बाजवा अब प्रताप सिंह 'भाजपा' बन गए हैं। वह भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और 'ऑप्रेशन लोट्स' को लागू करना चाहते हैं। बाजवा के नेतृत्व में विपक्ष ने सत्र के 3 दिन बर्बाद किए और हर दिन 70 लाख रुपए से 80 लाख रुपए सदन चलाने पर खर्च किए गए। लेकिन विपक्ष जनता के मुद्दों को उठाने के बजाय भाजपा के निर्देश पर सत्र को बाधित कर रहा है।

अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की राजनीति के इतिहास में शायद यह पहली बार हुआ है कि सत्तारूढ़ सरकार सदन में चर्चा करने को तैयार है लेकिन विपक्ष भाग रहा है। अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के मुद्दे को उठाने के लिए भी कांग्रेस पर हमला किया और कहा कि सी.एम. भगवंत मान पहले ही बयान जारी कर चुके हैं कि इस मामले की आंतरिक जांच चल रही है और जब जांच पूरी हो जाएगी, तो इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। फिर भी विपक्ष सदन में बेवजह शोर मचा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश और गुजरात में 'आप' की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ पंजाब में मान सरकार के गतिशील कामकाज से चकित है कि वे देश भर में 'आप' की प्रगति को रोकना चाहते हैं। यही वजह है कि बी.जे.पी. ने विजय नायर समेत आप नेताओं को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+