पंजाब कैबिनेट की बैठक 21 फरवरी को होगी, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर
पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट मीटिंग मंगलवार 21 फरवरी को होने जा रही है। पंजाब कैबिनेट की यह मीटिंग दोपहर 12 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में होगी।

चंडीगढ़: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की अगली मीटिंग बुलाई है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की अगली कैबिनेट मीटिंग मंगलवार 21 फरवरी को होने जा रही है। पंजाब कैबिनेट की यह मीटिंग 21 फरवरी को दोपहर 12 बजे पंजाब सिविल सचिवालय में होगी।
फिलहाल मीटिंग का एजेंडा बाद में जारी किया जाएगा। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस बैठक में राज्य में के हित में कई अहम फैसलों पर विचार किया जा सकता है और इस दौरान कई बड़े फैसलों पर मोहर लग सकती है।
जिक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी सरकार सत्ता में आने के बाद एक-के बाद एक अपने वायदों को पूरा करने के प्रयास में जुटी है। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब सरकार की होने जा रही अगली कैबिनेट मीटिंग में भी कई अहम फैसलों पर मोहर लग सकती है।












Click it and Unblock the Notifications