पंजाब: भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व मंडल प्रधान अमित लुदरा साथियों समेत AAP में हो सकते हैं शामिल
भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान अमित लुदरा ने साथियों समेत भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है और बहुत जल्द वे अपने समर्थकों सहित आप ज्वाइन करने जा रहे हैं। वहीं चर्चा यह भी चल रही है कि कल सुबह ये सभी नेता आप ज्वाइन कर सकते है।

शहर में बहुत जल्द भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है क्योंकि बताया जा रहा है कि जालंधर west से भाजपा नेता ने अपने साथियों सहित हाथों में 'आप' का झाड़ू थामने का ऐलान कर दिया है। भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान अमित लुदरा ने साथियों समेत भाजपा छोड़ने का ऐलान कर दिया है और बहुत जल्द वे अपने समर्थकों सहित आप ज्वाइन करने जा रहे हैं। वहीं चर्चा यह भी चल रही है कि कल सुबह ये सभी नेता आप ज्वाइन कर सकते है। इन सभी नेताओं ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है, जिनमें अमित लुधरा के साथ साथ रमेश महाजन, राजेश अरोड़ा, आलोक नागपाल, पवन कश्यप, नीटा बहल,संजीव शर्मा, राकेश भोला, मनोज वढेरा व सक्षम लुधरा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में भूजल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तेलंगाना मॉडल लागू करने का किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications