पंजाब: गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर भगवंत मान सरकार का बड़ा ऐलान, आटे की फ्री होम डिलीवरी
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य में गरीब लोगों के लिए अहम फैसला लिया है। पंजाब सरकार श्री गुरु नानक देव जी के पर्व पर 27 नवंबर को आटे की होम डिलीवरी की योजना लागू करने जा रही है। अब हर 1.42 करोड़ लाभपात्रों को घर-घर आटा पहुंचाया जाएगा।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि इसकी शुरुआत जनवरी महीने में शुरू की जाएगी। इस योजना पर लगभग 670 करोड़ रुपये का खर्चा होगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा बनाई गई इस योजना को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी हरी झंडी दे दी है।

आटा मिल वाले गोदामों से गेहूं उठाएंगे
इस योजना के तहत सरकार हर महीने 72500 मीट्रिक टन राशन बांटेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के अंतगर्त अक्टूबर से दिसंबर तक गेहूं का आवंटन हो चुका है। लाभपात्रों में इसे वितरित करना शुरू कर दिया गया है। बता दें कि आटा मिल वाले गोदामों से गेहूं उठाएंगे। पिसाई के लिए राशन डिपो को देंगे।
3500 राशन डिपो के योजना के तहत सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
पीसने के बाद 5 या 10 किलो आटा पैक किया जाएगा। 3500 राशन डिपो के योजना के तहत जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। टेंडर के आधार पर कंपिनयों को आटा घर-घर तक पहुंचाने का काम सौंपा जाएगा। भगवंत मान सरकार घर-घर आटे की फ्री डिलीवरी करा रही है।
लोगों को अब राशन के लिए भटकना नहीं होगा
इससे गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। लोगों को अब राशन के लिए भटकना नहीं होगा। भगवंत मान सरकार ने इसका बीड़ा उठा लिया है। वे अब घर-घर आटे की डिलीवरी कराएंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध', अमृतसर में बोले CM भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications