पंजाब: सीएम मान का बड़ा बयान, कहा- पिछली सरकारों के सभी बिजली खरीद समझौतों की होगी समीक्षा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पिछली सरकारों के सभी बिजली खरीद समझौतों की समीक्षा की जाएगी और जो भी व्यक्ति पंजाब और पंजाबियों के साथ गद्दारी करता है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

चंडीगढ़: पंजाब के रोपड़ में झारखंड की पछवारा खदान से पहुंची पहली कोयले से भरी मालगाड़ी का स्वागत करने पहुंचे सीएम मान का बड़ा बयान सामने आया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पिछली सरकारों के सभी बिजली खरीद समझौतों की समीक्षा की जाएगी और जो भी व्यक्ति पंजाब और पंजाबियों के साथ गद्दारी करता है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं सीएम मान ने पंजाब की अपनी कोयला खदान से पहला रैक आज पंजाब पहुंच गया है... बाकी के 2 रैक भी जल्द ही पंजाब पहुंच जाएंगे। अभी तक हम कोयला खदान से 1 लाख मीट्रिक टन कोयला निकाल चुके हैं। सीएम ने कहा कि पछवारा कोयला खदान से कोयले आपूर्ति होने के बाद वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश में सरप्लस बिजली वाला अकेला राज्य बन जाएगा। उन्होंने कहा यहि यह कोयला खान राज्य को आवंटित की गई थी लेकिन 2015 से यह बंद पड़ी है, जिसे अब फिर से चालू कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि अब कोयले की कमी से पंजाब में बिजली की कमी नहीं होगी। कोयले के मामले में हम सरप्लस हो गए हैं। इस नेक काम के पीछे सभी अधिकारियों की मेहनत है। मैं भी सभी को बधाई देता हूं। हमने मार्च 2023 तक कोयला खदान से 25 लाख टन कोयले का उत्पादन करने की योजना बनाई है। 30 साल तक पंजाब से कोयले की कोई कमी नहीं होगी और न ही कोयले की कमी की कोई खबर सुनने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications